फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: होटल में मिला जींद के युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Mon, 17 Jun 2024 04:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शीला बाईपास के नजदीक होटल में जींद के एक युवक का शव मिला है। शव के पास सीरिंज व शीशी मिली है। नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोपहर बाद सूचना मिली कि शीला बाईपास के पास होटल में जींद के गांव कालवां निवासी 28 वर्षीय प्रदीप शनिवार को आकर ठहरा था। जो निजी कंपनी में काम करता था। सुबह वह बाहर नहीं आया और न ही दरवाजा खोला। मामले की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोलकर जांच की। मृतक अर्धनग्न हालत में कुर्सी से नीचे गिरा हुआ था। नजदीक एक सीरिंज पड़ी थी। थोड़ी दूरी पर मोबाइल फोन व एक दवा की बोतल थी। पुलिस ने कमरे की हालत देखकर एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया। उन्होंने घटना स्थल की जांच की। मृतक के शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं था।
वर्जन
प्रांरभिक जांच से लग रहा है कि नशे की ओवरडोज से मौत हुई है। परिजनों के बयान दर्ज होने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के पुख्ता कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगबीर सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें