फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पांच दिन के नवजात का बरगद के नीचे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नए बस अड्डे के सामने बरगद के नीचे एक नवजात का शव मिला है, जिसकी उम्र 5 दिन के करीब आंकी गई है। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। साथ ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चांद नगर निवासी हितेंद्र ने बताया कि उसने 20 साल से नए बस अड्डे के सामने जूस की दुकान कर रखी है। मंगलवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे शौच करने के लिए दुकान के पीछे गया था। उसे बरगद के पेड़ के नीचे चबूतरे पर लाल रंग का कपड़ा रखा दिखाई दिया। नजदीक जाकर देखा तो कपड़े में एक नवजात का शव लिपटा मिला। उसकी उम्र पांच दिन की लग रही थी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया। शक है कि किसी महिला ने सोमवार की रात को शव को बरगद के पेड़ के नीचे रखा है।
15 दिन में तीसरा केस आया सामने
जिले में 15 दिन में नवजात व भ्रूण मिलने का तीसरा केस सामने आया है। दो सप्ताह पहले गांधी कैंप में महिला आश्रम के नजदीक ऑटो में सीट पर एक नवजात लड़की का शव मिला था। एक सप्ताह पहले बैंसी गांव में चार माह का भ्रूण मिला था। इस संबंध में आर्य नगर व लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज हैं। अब तीसरा मामला सिविल लाइन थाना एरिया में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें