रोहतक। गांधी कैंप में किराये पर रह रहे पीजीआई के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अरविंद (40) का शव शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। परिजनों के बयान दर्ज होने व शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम की हेलीमंडी निवासी अरविंद छह माह से रोहतक में रह रहा था। साथ ही पीजीआई में नौकरी करता था। रहने के लिए उसने गांधी कैंप में किराये पर कमरा ले रखा था। पुलिस के मुताबिक दोपहर बाद जब उसका दोस्त कमरे पर गया तो अरविंद का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया। मामले की सूचना पाकर गांधी कैंप से पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल जांच पड़ताल के बाद शव नीचे उतरा। पीजीआई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी।