रोहतक। शहर के माता दरवाजा चौक के नजदीक वीरवार शाम करीब आठ बजे एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। आशंका है कि मौत हार्ट अटैक से हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस के मुताबिक वीरवार को सूचना मिली कि माता दरवाजा चौक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मामले की सूचना पाकर गौकर्ण चौकी प्रभारी पवनवीर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। पता चला कि मृतक जींद के अकालगढ़ का रहने वाला है। वह चौक के आसपास घूमता रहता था। पुलिस ने अकालगढ़ गांव में सूचना दी। चौकी प्रभारी का कहना है कि पक्के तौर पर शनाख्त मृतक के परिजनों के आने के बाद ही हो सकेगी। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ब्यूरो