शास्त्री नगर में किशोरी के सुसाइड करने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। संवाद
रोहतक। शास्त्री नगर में किराये पर रहे परिवार की एक 12 साल की किशोरी की सोमवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन आत्महत्या बता रहे हैं, लेकिन कारणों का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है।
एसआई बुधसिंह ने बताया कि शाम करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि यूपी का एक परिवार हिसार रोड स्थित शास्त्री कॉलोनी में किराये पर रहता है। परिवार की किशोरी ने कमरा बंदा करके फंदा लगा लिया। जब तक परिजनों ने उसे नीचे उतारा, वह दम तोड़ चुकी थी। सूचना पाकर सिटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया। परिजनों ने इतना ही कहा कि उनकी बेटी ने सुसाइड किया है, लेकिन यह कदम क्यों उठाया, इसके लिए बयान बाद में दर्ज कराएंगे।