फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुबह से लापता मां-बेटी के नहर में मिले शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सल्लारा मोहल्ला से रविवार सुबह सात बजे लापता हुई विवाहिता और उसकी दो साल की बेटी के भालौठ ब्रांच में बालंद गांव के नजदीक हेड के पास शव मिले। 25 वर्षीय प्रीति को उसके पति ने मानसिक तौर पर परेशान बताया है। शिवाजी कॉलोनी व सब्जी मंडी थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बालंद गांव के नजदीक हेड के पास एक महिला व बच्चे का शव तैर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव नहर से निकालकर पटरी पर रखे गए। मृतका ने नीले रंग का शूट पहन रखा है। हाथों में कड़े और पैरों पर नेल पोलिस लगी थी, जबकि बच्चे ने सफेद रंग की टी-शर्ट व पजामी पहन रखी थी। जांच पड़ताल के लिए एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया गया। एक्स्पर्ट ने दोनों शवों की गहराई से जांच पड़ताल की, लेकिन शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले।

दो बजे पुरानी सब्जी मंडी थाने में करवाई थी गुमशुदगी दर्ज
सल्लारा मोहल्ला निवासी दीपक दोपहर करीब दो बजे पुरानी सब्जी मंडी थाने में पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसकी 14 मार्च 2020 में झज्जर जिले के गांव दुबलधन निवासी प्रीति के साथ शादी हुई थी। उसकी दो साल की बेटी डिंपल व दो माह का बेटा है। रविवार सुबह करीब सात बजे वह दूध लेने चला गया। वापस आया तो उसकी पत्नी प्रीति व बेटी डिंपल घर पर नहीं मिली। उसने मायके व आसपास के एरिया में तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


शवगृह में रखवाए
जब दीपक शिकायत करने पुरानी सब्जी मंडी थाने में पहुंचा तो पुलिस ने उसको शिवाजी कॉलोनी थाना एरिया में मिले दो शव दिखाए। दीपक व उसके परिजनों ने शव पहचान लिए। इसके बाद हवलदार उनको पीजीआई के शवगृह ले गया, जहां दोनों के शवों की शिनाख्त की गई।

महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज गई थी, तभी पता चला कि शिवाजी कॉलोनी थाना एरिया में महिला व उसकी बेटी का शव मिला है। परिजनों के बयान दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
इंस्पेक्टर सतपाल सिंह, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी

मां-बेटे के शवों को नहर से निकालकर पीजीआई के शवगृह में रखवाया था। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। बाद में शवों की शिनाख्त हो गई। पुरानी सब्जी मंडी पुलिस को पूरा ब्यौरा दे दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें