39...रोहतक के किलोई में नशा मुक्ति अभियान के दौरान मौजूद बजरंग दल के पदाधिकारी व ग्रामीण। स्रो
रोहतक। मकड़ौली प्रखंड के गांव किलोई में मंगलवार को बजरंग दल की ओर से बाबा भोलादास महाराज के सानिध्य में नशामुक्ति अभियान की शुरुआत की गई। मुख्य वक्ता बजरंग दल के प्रांत संयोजक हरीश रामकली ने नशे से होने वाली समस्याओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे भारत में बजरंग दल की ओर से शुरू किया गया है। प्रदेश में नशा एक जटिल व बढ़ती हुई समस्या है जिसे समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों को एक साथ खड़ा होना होगा। जिला मंत्री केशव ने कहा कि नशा समाप्त करने के लिए युवाओं को दल से जुड़कर संगठित प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रवि मिश्रा, मकड़ौली प्रखंड संयोजक ऋषि हुड्डा, प्रखंड मंत्री अनिल मुदगिल, शुभम, सन्नी व रोहतक नगर मंत्री रविकांत विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद