फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीसी-एसपी ने जांचीं पांच गांवों के मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं

Sat, 13 Apr 2024 03:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के साथ महम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांव के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी मतदान केंद्रों को चेक किया गया है। जिला उपायुक्त अजय कुमार व पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने गांव भगवतीपुर के आंगनबाड़ी केंद्र भवन, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाखनमाजरा के मतदान केंद्रों, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदी आदि का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं को जायजा लिया। इस मौके पर महम के एसडीएम दलबीर सिंह फोगाट, तहसीलदार चुनाव हनुमान दास सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें