फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सर्वेक्षण के लिए डीसी ने मांगा सहयोग

Tue, 01 Sep 2026 08:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) सितंबर 2026 के दौरान जिले में विभिन्न सर्वेक्षण कर रहा है। उपायुक्त सतबीर सिंह ने नागरिकों और प्रतिष्ठानों से इन सर्वेक्षणों में सहयोग करने की अपील की है। एनएसओ, क्षेत्र संकार्य प्रभाग, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) जैसे कई सामाजिक-आर्थिक विषयों पर जानकारी एकत्रित कर रहा है। इन आंकड़ों से देश और राज्य स्तर पर विकास योजनाओं व नीतियों के निर्माण में मदद मिलती है। प्रशिक्षित एनएसओ अधिकारी सुरक्षित डिजिटल उपकरणों से जानकारी जुटाते हैं। सभी सूचनाएं गोपनीय रखी जाती हैं और उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए होता है। उपायुक्त ने कहा कि सही और पूर्ण जानकारी देश के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए विश्वसनीय आंकड़े तैयार करने में सहायक होगी। जनता का सहयोग बेहतर नीति निर्माण और राष्ट्र के समग्र विकास में योगदान देगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें