फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में गीता जयंती महोत्सव में अश्लील डांस पर डीसी ने सांग कार्यक्रम पर लगाई रोक

विज्ञापन
जींद में गीता महोत्सव के दौरान डांस करतीं महिला कलाकार।
विज्ञापन
गीता जयंती समारोह में आयोजित सांग के दौरान बीच-बीच में फिल्मी गीतों पर डांस की प्रस्तुतियां दी जा रही थीं। इसमें कलाकारों द्वारा कुछ अश्लील डांस भी किया गया। यह मामला जैसे ही प्रशासन के संज्ञान में आया तो डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने अधिकारियों को सांग की प्रस्तुति तुरंत बंद करने के आदेश दिए। इस पर एसडीएम सत्यवान मान ने जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई और तुरंत सांग बंद करवाने के आदेश दिए। मामला यहीं नहीं थमा, इसके कुछ देर बाद मुख्य मंच पर भी एक हरियाणवी गाने की प्रस्तुति दी गई। जिसे अधिकारियों ने बीच में ही बंद करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें