महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर सात जून कर दी है।
विश्वविद्यालय के निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि बारहवीं कक्षा के बाद विद्यार्थियों के लिए विवि में कॅरिअर के अनेक विकल्प हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आनॅलाइन आवेदन भरे जाएंगे। एमडीयू के यूआईईटी में बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (बीसीए), फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटी एंड आर्ट्स में एमए अंग्रेजी आनर्स पंच वर्षीय समेकित, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स पेंटिंग छह वर्षीय पाठ्यक्रम, फैकल्टी ऑफ लाॅ में एलएलबी ऑनर्स पंच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम, वाणिज्य विभाग में एमए ऑनर्स पंच वर्षीय पाठ्यक्रम, इमसॉर में एमबीए पंच वर्षीय पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
इसके अलावा विवि में आईएचटीएम में पंच वर्षीय मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, चार वर्षीय बैचलर ऑफ होस्टल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, चार वर्षीय बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, गणित विभाग में एमएससी ऑनर्स गणित पंच वर्षीय समेकित, अर्थशास्त्र विभाग में एमए अर्थशास्त्र ऑनर्स पंच वर्षीय समेकित, लोक प्रशासन विभाग में एमए ऑनर्स लोक प्रशासन पंच वर्षीय पाठ्यक्रम व एमडीयू-सीपीएएस गुरुग्राम में एमबीए पंच वर्षीय पाठ्यक्रम व एलएलबी ऑनर्स पंच वर्षीय कोर्स कराया जाता है। प्रत्येक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिखित परीक्षा के जरिए होगा। पाठ्यक्रमों की पात्रता व अन्य शर्तें विश्वविद्यालय विवरणिका में उपलब्ध है। यह एमडीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है।