लाखनमाजरा। गांव को जगमग योजना के तहत शामिल किया हुआ है लेकिन बिजली रातभर अंधेरा पसरा रहता है। जितनी गर्मी बढ़ रही है, उतनी ही परेशानियां बढ़ रही हैं। सारी रात बिजली नहीं आती। दो घंटे तक के बिजली कट लग रहे हैं। रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। बच्चों और गर्भवती को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिजली निगम कर्मचारियों से बात करते हैं तो कहते हैं कि हम कुछ नहीं कर सकते। बिजली ऊपर से कटी हुई है। संवाद