फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गुरुग्राम से रोहतक तक 100 किमी साइकिल चलाया

Tue, 04 Jun 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
03सीटीके46...साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
रोहतक। साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक ने 100 किलोमीटर साइकिल चलाकर विश्व साइकिल दिवस की अहमियत बताई। साइकिलिस्ट ने संदेश दिया कि इससे शारीरिक व मानसिक स्फूर्ति मिलती है। इसके साथ-साथ यह प्रदूषण रहित सवारी है। रोजाना सिर्फ 20 मिनट साइकिल की सवारी करने पर दूरगामी परिणाम मिलते हैं। रोजमर्रा के छोटे-मोटे कार्य साइकिल से करेंगे तो नई पीढ़ी को इससे प्रेरणा मिलेगी। सोमवार को स्वीटी मलिक ने गुरुग्राम से रोहतक तक करीब 100 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से की। स्वीटी मलिक करीब 8 साल से साइकिल से कई स्वास्थ्य जागरूकता यात्राएं कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें