17सीटीके10... लघु सचिवालय स्थित अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते लिपिक। संवाद
रोहतक। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन लघु सचिवालय के बाहर सांकेतिक धरना जारी रखा। लिपिकीय वर्ग की मांगों के लिए चली साइकिल यात्रा बुधवार को भिवानी, झज्जर होते हुए रोहतक पहुंची। यहां इसका जोरदार स्वागत किया गया।
एसोसिएशन के प्रधान संदीप दांगी ने बताया कि लिपिकीय वर्ग की मांग के लिए चली साइकिल यात्रा भिवानी से जिला प्रधान नरेश सिंहमार, झज्जर से राज्य उप प्रधान सुरेंद्र सुहाग व जिला प्रधान मोहित गुलिया के नेतृत्व में रोहतक पहुंची। लिपिकीय वर्ग ने भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका को अपनी मांगों का ज्ञापन देकर साइकिल यात्रा के दौरान बाइक व स्कूटी से शहर में प्रदर्शन किया। वीरवार को रोहतक का लिपिक वर्ग गोहाना की तरफ प्रस्थान कर सरकार के खिलाफ साइकिल यात्रा को जारी रखेगा। सरकार लिपिक वर्ग की मांगो को अनदेखा करती है, तो लिपिक वर्ग सहन नहीं करेंगा। इस मौके पर झज्जर से पूर्व राज्य प्रधान गणेश, सत्यदेव राठी, भिवानी से अनिल लोहिया, रोहतक से गुलाब दांगी, जगत नेहरा, सुनील वर्मा, रविंद्र हुड्डा, सतीश, सचिन, सुनील राठी, नीतू गर्ग, सविता, मोनिका, सुमन व अन्य सभी लिपिक वर्ग सदस्य उपस्थित रहे।