फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में तनाव: गांव के ही युवक पर चाची-भतीजी को भगाने का आरोप, तोड़ी विशेष स्थल की दीवार, पुलिस बल तैनात

Sun, 11 Sep 2022 10:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

रात को अज्ञात युवकों ने समुदाय विशेष के विशेष स्थल की दीवार तोड़ दी। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। चाची को पुलिस ने बरामद किया है। लड़की व आरोपी युवक का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
तोड़ी गई दीवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक जिले के एक गांव में दो पक्षों के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, क्योंकि समुदाय विशेष का एक युवक गांव की ही युवती व उसकी चाची को बहला-फुसला कर ले गया। पुलिस चाची को बरामद करने में कामयाब हो गई, लेकिन युवती का अब तक सुराग नहीं है। शनिवार की रात तनावपूर्ण माहौल के बीच अज्ञात लोगों ने समुदाय विशेष के विशेष स्थल की दीवार तोड़ दी। गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक तीन दिन पहले गांव के एक युवक ने सदर थाने में शिकायत दी कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करता है। उसकी 20 वर्षीय पत्नी सात सितंबर की रात को बिना किसी को बताए चली गई। साथ में उसकी 18 वर्षीय भतीजी भी लापता है।

 

उसे शक है कि गांव का युवक उसकी पत्नी व भतीजी को बहला-फुसला कर ले गया है। सदर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पुलिस शिकायतकर्ता की पत्नी को बरामद करने में कामयाब रही, लेकिन युवती व आरोपी युवक का अब तक कोई सुराग नहीं है।

गांव में हुई पंचायत, पुलिस को दिया दो दिन का समय
पूरे मामले को लेकर रविवार को गांव में पंचायत हुई, जिसमें सदर थाना प्रभारी अरविंद भी पहुंचे। गांव के गण्यमान्य लोगों व पुलिस ने युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही गांव के निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि ने एसपी से फोन पर बात की। हालात को देखते हुए गांव में पीसीआर तैनात कर दी गई है। ग्रामीणों ने दो दिन में लड़की को बरामद करने की मांग की। 

विज्ञापन

 

निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि गांव में शांतिपूर्ण माहौल बनाने का प्रयास जारी है। एसपी से फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। युवती को बरामद कर आरोपी को भी काबू कर लिया जाएगा। युवाओं को समझा दिया गया है कि वे शांत रहें। भाईचारा कायम रखें। 

महिला को बरामद कर लिया गया है। युवती व आरोपी युवक की तलाश में दबिश जारी है। गांव में पुलिस भी तैनात कर दी गई है। ग्रामीणों से मैंने खुद बात कर भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। दीवार तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। - उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें