फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर के गन लेकर पहुंचने से हलचल तेज

Mon, 13 Feb 2017 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जसिया में चल रहे धरने पर एक किशोर दूसरे दिन भी राइफल जैसी गन लेकर पहुंच गए। इस वजह से रविवार को चंडीगढ़ तक हलचल हो गई। डीसी अतुल कुमार ने न केवल धरना कमेटी के सदस्यों, बल्कि एसपी से भी बात की। वहीं, एसपी पंकज नैन ने बताया कि गन नकली लग रही है, फिर भी पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जबकि जाट आरक्षण संघर्ष कमेटी के जिला अध्यक्ष राज सिंह हुड्डा का कहना है कि ऐसे लोगों के लिए धरनास्थल पर जगह नहीं है। जल्द किशोर के परिजनों और गांव वालों से बातचीत की जाएगी। शनिवार को एक 14-15 साल का किशोर राइफल जैसी गन लेकर धरनास्थल पर आया था। हालांकि , वह एयरगन लग रही थी, लेकिन पुलिस जांच पड़ताल के बाद ही कुछ बताने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें