दिल्ली के एक बच्चे की तरह शहर में भी व्हाट्स अप पर पति को मैसेज भेजकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने पति को व्हाट्स अप पर मैसेज भेजते हुए माफी मांगी और फांसी लगा ली। हालांकि महिला ने आत्महत्या क्योंकि इसका पता नहीं चल पाया है। मामला विशाल कॉलोनी का है।
पुलिस के मुताबिक नए बस स्टैंड के पास विशाल नगर निवासी अंजू बाला ने आत्महत्या करने से पहले अपने पति को व्हाट्सअप पर मैसेज भी भेजा है। अंजू ने अपने पति जितेंद्र को व्हाट्सअप पर यह मैसेज सुबह 10:50 पर भेजा था। जबकि घटना की जानकारी शाम चार बजे लगी।
पुलिस ने बताया कि पति उस समय बाहर था। काफी देर बाद मैसेज देखा। उसके बाद मकान मालिक को फोन किया और खुद कुछ देर बाद घर पहुंचा। तब तक अंजू फांसी लगा चुकी थी। सूचना पर नया बस स्टैंड चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसएफएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। कमरे का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
किराए के घर में रहते थे पति-पत्नी
अंजू और उसका पति जितेंद्र दिसंबर में ही विशाल नगर में रहने आए थे। यहां वे किराए के मकान में रहते थे। अंजू का मायका पानीपत जिले के कुराना गांव का है, जबकि ससुराल सोनीपत के मुंडलाना गांव में है लेकिन दिसंबर 2014 से पति पत्नी दोनों परिवार से अलग रोहतक में किराए के मकान में रह रहे थे।
... तो मुझे बहुत बुरा लगेगा
अंजू ने मैसेज में अपने पति से माफी मांगने के साथ ही लिखा है कि ‘ मेरा जो भी सामान आपको देना हो तो वह मरेे घर कुराना ही दे देना। मुंडलाना मत लेके जाना नही तो मुझे बहुत बुरा लगेगा, सच में...। तीसरे मैसेज में अंजू ने लिखा है कि ‘अपने घर वालों को उनकी ज्वैलरी दे देना जो मेरे बैग में रखी है। जबकि तीसरे मैसेज में लिखा है कि मेरी खातिर वो सेंटर जरूर खोलना, मुझे अच्छा लगेगा। हालांकि यह खुलासा नहीं हो सका कि कौन सा सेंटर खोलना चाहती थी। सूत्रों के अनुसार पति जितेंद्र पुलिस को बताया कि एजुकेशन सेंटर खोलने की ख्वाहिश थी अंजू की।