स्टेट यूनिवर्सिटी में शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कर्मी
ने आरोपियों पर कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया है। पुलिस के अनुसार, 164
के मजिस्ट्रेट बयान में पीड़ित का कहना है कि वह डीन समेत सात अन्य लोगों
के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहती, जबकि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई चाहती है।
हालांकि अभी तक बयान के बाद पीड़ित ने अपना शपथ पत्र नहीं दिया है।
बता
दें कि स्टेट यूनिवर्सिटी में गत सप्ताह एक महिला कर्मचारी ने डीन समेत आठ
लोगों पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मीडिया में मामला उछलने के
बाद महिला थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मामला
दर्ज होने के बाद से ही समझौते के प्रयास किए जा रहे थे। महिला थाना
इंस्पेक्टर गरिमा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीड़ित के मजिस्ट्रेट बयान
दर्ज करवाए गए हैं। पीड़ित ने कहा है कि वह सिर्फ ठेकेदार के खिलाफ
कार्रवाई चाहती है। बाकी लोगों के खिलाफ उसे कोई कार्रवाई नहीं करनी।
पीड़ित के इन बयानों के बाद सभी लोगों को राहत मिली है। इंस्पेक्टर ने
बताया कि पीड़ित के शपथ पत्र देने के बाद बाकी की कार्रवाई की जाएगी।