रोहतक के मोखरा गांव में बुधवार देर रात घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की रॉड मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मीना (35) के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके पति नरेश (40) ने रात करीब 12 बजे वारदात को अंजाम दिया। पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों के बीच बुधवार रात भी कहासुनी हुई। इसके बाद नरेश ने मीना पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने के कारण मीना की मौत हो गई । मृतका के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।