रोहतक पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि वह घरेलू महिला है। वीरवार को उसका पति मुकेश घर आया और खाने को लेकर झगड़ा करने लगा। बोला, एक तो होटल जैसा खाना नहीं बनाया, ऊपर से एक घंटा लगा दिया। इसके बाद उसका सिर दीवार पर मारा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रोहतक के लाखनमाजरा की महिला ने होटल जैसा खाना नहीं बनाया तो उसके पति ने उसे जमकर डंडों से पीट दिया, जिसके कारण उसे पांच टांके आए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत में पति व सास के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सास पर अपने बेटे को उकसाने का है आरोप
पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि वह घरेलू महिला है। वीरवार को उसका पति मुकेश घर आया और खाने को लेकर झगड़ा करने लगा। बोला, एक तो होटल जैसा खाना नहीं बनाया, ऊपर से एक घंटा लगा दिया। इसके बाद उसका सिर दीवार पर मारा। साथ ही उसकी सास भी अपने बेटे को उकसा रही थी। कह रही थी कि मारो-मारो, मैं तुम्हारे साथ हूं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ योजना के तहत मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।