फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में हादसा: हाइवे की टक्कर में पिता-पुत्री की मौत, बेटी दीक्षा को दवाई दिलवाने रोहतक आ रहा था जगदीश

Sat, 06 Dec 2025 09:25 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस को जांच में पता चला है कि हाइवा भालौठ के नजदीक से मिक्सर प्लांट के पास गया था। रास्ते में बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
हादसे में युवकों की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत जिले के गांव फरमाणा से बेटी दीक्षा (14) को रोहतक दवाई दिलवाने रोहतक आ रहे जगदीश की बाइक को हाइवे ने टक्कर मार दी। टक्कर में पिता-पुत्री की हाइवे के पिछले टायरों के नीचे आने ने दर्दनाक मौत हो गई। सदर पुलिस हादसे की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह पौने आठ बजे सूचना मिली कि किलोई-पोलंगी रोड पर हादसा हुआ है। पीएसआई गौरव के साथ मौके पर पहुंचे। हाइवा के टायरों के नीचे आने से दोनों शव पूरी तरह क्षत-विक्षप्त हो चुके थे। मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन व कागजात की जांच से मृतकों की पहचान हुई। सूचना पाकर सोनीपत जिले के गांव फरमाणा से परिजन मौके पर पहुंचे और शवों की शिनाख्त पिता-पुत्री के तौर पर की। 

भालौठ के पास मिक्सर प्लांट से गया था हाइवा
पुलिस को जांच में पता चला है कि हाइवा भालौठ के नजदीक से मिक्सर प्लांट के पास गया था। रास्ते में बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे पिता-पुत्री हाइवे के सामने गिर गए और पिछले टायरों के नीचे आ गए। इससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। दूर तक मांस के टुकड़े बिखर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें