फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 किलोमीटर की तीन सड़कें चोरी: हरियाणा में आया अजीबो-गरीब मामला, वीडियो व फोटो पुलिस को सौंपे

Wed, 05 Jul 2023 12:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)

सार

भैणी भैरो से जताई गांव, खरेंसी से बैंसी व बेड़वा से पुट्ठी तक करीब पांच दिन पहले तीन सड़कें ही चोरी हो गई। कृषि विपणन बोर्ड ने पुलिस को शिकायत दी है। इस अजीबो-गरीब चोरी ने पुलिस को खुली चुनौती दी है।
विज्ञापन
निर्माण सामग्री उतारती मशीन। सड़क चोरी होने के बाद बचा रोड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकदी, जेवर, सामान, वाहन चोरी की बातें तो सभी ने सुनी होंगी, लेकिन महम क्षेत्र में करीब पांच दिन पहले तीन सड़कें ही चोरी हो गईं। इस अजीबो-गरीब चोरी को लेकर हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस से चोर को जल्द पकड़ने की अपील की है।

विज्ञापन


दरअसल, 2002 में बनी रोहतक के बेड़वा से पुट्ठी तक 6.10 किमी सड़क, 2009 में बनी खरेंसी से बैंसी तक 5.5 किमी सड़क और 2010 में बनी भैणी भैरो से जताई गांव तक 4.5 किमी सड़क पर बिछा तारकोल, रोड़ी और अन्य सामान चोर उठाकर ले गए। पुलिस इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है। इन तीनों सड़कों के जर्जर हो जाने के कारण अब आवागमन भी बंद है। लोग यहां से निकलने से बच रहे हैं।

हर रोज सता रहा हादसे का डर
सड़क से सामान चोरी होने के बाद यह खतरनाक बन चुकी है। जर्जर हाल में पहुंची इन तीनों सड़कों पर हर समय लोगों को हादसे का डर सता रहा है। राहगीर रोजाना गिरकर घायल हो रहे हैं। कई बुग्गी चालकों और पशुओं को भी चोट आने की शिकायत आ चुकी है।
विज्ञापन


इन सड़कों को बनाने के लिए होने हैं टेंडर
जेई बिजेंद्र नांदल ने पुष्टि करते हुए कहा कि खरेंटी से गुजरने वाली तीन सड़कों की टेंडर प्रक्रिया चल रही थी। प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही सड़क से सामग्री उखाड़ ली गई है। टेंडर के तहत सड़क को बगैर उखाड़े नई लेयर डाली जानी थी। यही नहीं अभी तक किसी भी ठेकेदार के पक्ष में टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। सड़क से निर्माण सामग्री उतारना गंभीर विषय है। यह सरकारी संपत्ति का नुकसान है।

खरेंसी से बैंसी गांव तक की सड़क पिछले करीब एक सप्ताह से उखड़ी हुई है। इसकी रोड़ी व तारकोल सब उखाड़ लिया गया है। अब सिर्फ बारीक रोड़ी बची हैं। इन पर वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। इसकी शिकायत मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को दी गई है। - जगबीर, सरपंच प्रतिनिधि, खरेंटी

विभाग ने सड़क से सामग्री उतारते हुए मशीन का वीडियो व फोटो पुलिस को सौंप दिए हैं। इस तरह सड़क को क्षतिग्रस्त करना आपराधिक मामला है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। -अजय राठी, एक्सईएन, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड, रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें