फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू गेट पर छात्रा से छेड़खानी, पुलिस को किया फोन तो भागे आरोपी

Sun, 21 Aug 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
teasing - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एमडीयू गेट पर एक बेटी के हौसले को देख मनचलों को भागने पर मजबूर कर दिया। मनचलों ने जब छात्रा पर अश्लील टिप्पणी की तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मनचले फरार हो गए। पीजीआई थाना में अज्ञात के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सांपला के एक गांव की छात्रा शहर के एक कॉलेज में पढ़ती है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह 18 अगस्त को किसी काम से एमडीयू में गई थी। काम खत्म होने के बाद वह एमडीयू गेट पर सहेली का इंतजार करने लगी। इसी बीच चार मनचले वहां आकर उस पर अश्लील टिप्पणी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौच शुरू कर दी। जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो वह वहां से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें