फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: पुत्र ने की पिता की सिर में कस्सी मारकर हत्या, खेत में गए थे पानी लगाने, कहासुनी पर हुई वारदात

Thu, 08 Jun 2023 01:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर (हरियाणा)

सार

पुलिस के मुतातिबक सुबह सूचना मिली कि गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग जगत सिंह का शव खेत में पड़ा है। सिर में चोट के निशान हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि जगत सिंह रात को अपने बेटे के साथ खेत में पानी देने गया था। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच खेत में धान लगाने को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के बनियानी गांव में एक युवक ने अपने पिता की सिर में कस्सी मारकर हत्या कर दी। वारदात बुधवार देर रात हुई, जबकि शव वीरवार सुबह खेत में मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


कलानौर पुलिस कर रही है वारदात की जांच पड़ताल 
पुलिस के मुतातिबक सुबह सूचना मिली कि गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग जगत सिंह का शव खेत में पड़ा है। सिर में चोट के निशान हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि जगत सिंह रात को अपने बेटे के साथ खेत में पानी देने गया था। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच खेत में धान लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद बेटे ने पिता को कस्सी मार दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को मौके पर बुलाया, जिसने गहराई से वारदात स्थल व शव की जांच पड़ताल की। फिलहाल शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है। पुलिस परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें