फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद शादी लाल बतरा के खिलाफ दुष्कर्म का केस, घर पर पसरा सन्नाटा

Wed, 28 Sep 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
परिवार वाले सुबह ही चले गये दिल्ली आरोप को बताया जा रहा है राजनीतिक साजिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली के एक थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शादी लाल बतरा के रोहतक स्थित आवास पर सन्नाटा पसर गया। पूरा परिवार बुधवार सुबह दिल्ली चला गया। हालांकि, परिवार और उनके करीबियों को महिला की शिकायत हजम नहीं हो रही है। आरोप को राजनीतिक साजिश के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि सांसद बतरा पर दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सांसद के करीबियों की मानें तो शादी लाल बतरा रोहतक से दो बार विधायक रह चुके हैं। इससे पहले भी वह राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। बतरा के करीबियों का कहना है कि सांसद पर आज तक ऐसा कोई आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि सांसद का पूरा राजनीतिक करियर बेदाग रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी होने के चलते उन्हें और कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि सांसद बतरा का रोहतक की डीएलएफ कालोनी में आवास है। यहां उनकी पत्नी रहती हैं। सांसद की तीन बेटियां हैं। एक पुत्र की नहर में डूबने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें