फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती युवक को चाकू मारा, झगड़े में घायल होने के बाद हुआ था दाखिल

Wed, 27 Sep 2023 12:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

शादी समारोह के दौरान हुए झगड़े में घायल होने के बाद अक्षय अस्पताल में दाखिल हुआ था। दाहिनी जांघ में तीन इंच का घाव हुआ है। इमरजेंसी में अफरातफरी मच गई। बाबरा मोहल्ले के दो युवक नामजद हैं। थाने में 12 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल इमरजेंसी का फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में अपराधियों और दबंगों में कानून का डर जैसे खत्म होता जा रहा है। इसका एक नमूना मंगलवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में देखने को मिला। एक दिन पहले शादी समारोह में हुए झगड़े के चलते अस्पताल में भर्ती बाबरा मोहल्ला निवासी अक्षय पर दोपहर में 10-12 युवकों ने इमरजेंसी वार्ड में घुसकर हमला कर दिया। इससे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। आर्य नगर थाने में 12 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसमें दो नामजद हैं। युवक की दाहिनी जांघ में तीन इंच का घाव हुआ है।

विज्ञापन


बाबरा मोहल्ला निवासी अक्षय ने पुलिस को बताया कि वह करनाल के मॉडल टाउन का रहने वाला है और वर्तमान में रोहतक में रह रहा है। सोमवार की रात परिवार में लड़की की शादी थी, जिसमें देर रात तक कार्यक्रम चला। गली में कुछ युवक डांस करते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। उनको समझाया कि समारोह खत्म हो गया, वे अपने घर चले जाएं।

इससे नाराज युवकों ने अक्षय व अजय पर स्लाइगर से हमला कर दिया। दोनों को परिजनों ने मंगलवार तड़के चार बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वार्ड के अंदर पहली मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया। आरोप है कि मंगलवार दोपहर बाबरा मोहल्ला निवासी बादल व बांगु अपने 10 अन्य साथियों के साथ वार्ड में आए और अक्षय पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। अक्षय जान बचाने के लिए दूसरी तरफ जाने लगा तो उसके दाहिने पैर में एक युवक ने चाकू घोंप दिया। आसपास दाखिल मरीजों के परिजनों ने बीच-बचाव कराया। आरोपी मौके से फरार हो गए।

आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज देखी। देर रात आरोपियों बादल, बांगु व उसके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

परिजन बोले- अस्पताल में नहीं सुरक्षित माहौल
घायलों के परिवार के रवींद्र पहलवान ने बताया कि जब दिनदहाड़े मरीजों पर हमला हो सकता है तो रात को कैसे खुद को सुरक्षित मान सकते हैं। उनको पुलिस सुरक्षा दी जाए। अस्पताल में चंद गार्ड हैं, वह हमला होने की स्थिति में असहाय नजर आते हैं।

चार सुरक्षा कर्मी रहते हैं हर समय तैनात
इमरजेंसी में झगड़े में घायलों का केस आया था। पता चला कि उनका दोबारा झगड़ा हो गया है। मौके पर तत्काल पुलिस आ गई थी। साथ ही चार सुरक्षाकर्मी हर समय अस्पताल में होते हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है। -डॉक्टर पुष्पेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक, सिविल अस्पताल

सिविल अस्पताल में वार्ड के अंदर झगड़े की सूचना मिली थी। नजदीक खड़ी पुलिस की गाड़ी पांच मिनट में पहुंच गई थी, लेकिन आरोपी जा चुके थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द उनको गिरफ्तार किया जाएगा। -इंस्पेक्टर देवेंद्र, प्रभारी थाना आर्य नगर
विज्ञापन


सब्जी मंडी थाने में भी तीन के खिलाफ केस दर्ज
इसी मामले में बाबरा मोहल्ला निवासी जोगेंद्र ने सब्जी मंडी थाने में शिकायत दी है कि उनका बेटा अजय व भांजा अक्षय घर पर था। इसी बीच, शादी समारोह में गली में युवक नृत्य कर रहे थे। रात करीब ढाई बजे गली का युवक चिराग, डीसी व शेरा ने मिलकर बड़े बेटे कर्ण से झगड़ा शुरू कर दिया। छोटा बेटा अजय व भांजा अक्षय बीच में आए तो मारपीट करने लगे। गली में खड़ी स्कूटी तोड़ दी और धमकी देकर फरार हो गए। पुरानी सब्जी मंडी पुलिस ने चिराग,शेरा व डीसी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें