फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: पिस्तौल तानकर शराब ठेके पर तीन लाख लूटे, राहगीर से बाइक छीनकर हुए फरार

Sun, 08 Sep 2024 09:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

लेबर चौक स्थित शराब ठेके पर दो नकाबपोश लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया। पहले शराब की बोतल उठाई फिर काउंटर पर बैठे लड़कों पर पिस्तौल तान कर तीन लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के आर्य नगर थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने वाइन शॉप से तीन लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी भागते हुए एक राहगीर से बाइक लूटकर फरार हो गए। घटना लेबर चौक के पास करीब 8:00 बजे की है। वाइन शॉप की तरफ से दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जी टाउन कंपनी की और से वाइन शॉप को नरेश कुमार संचालित कर रहे हैं। रविवार शाम को वाइन शॉप पर तीन सेल्समैन थे। एक सेल्समैन पास की दुकान पर गया था। जबकि एक रविंद्र और दूसरा रवि दुकान पर ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश वाइन शॉप में घुसे और शराब की बोतल लेकर उसके रेट पूछने लगे इसी दौरान पिस्तौल तानकर सेल्समैन को जान से मारने की धमकी दी और कैश लूटकर भाग खड़े हुए। दोनों बदमाश कुर्ता पजामा पहन कर आए थे और मुंह पर नकाब एवं हाथों में दस्ताने पहन रखे थे। बदमाश पैदल ही आए थे और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद रास्ते में एक युवक से बाइक लूटकर फरार हो गए। पुलिस घटना के जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें