दंगे के दौरान रोहतक में दर्ज तीन मामलों में सीबीआई मुकदमा दर्ज करते ही टीम यहां जांच करने पहुंच गई। एएसपी व डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में आई टीम ने दिल्ली बाईपास, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर, महम थाने में लूटपाट, आगजनी व तोड़फोड़ के मामलों से जुड़े सबूत जुटाए। सीबीआई की टीम यहां कई घंटे तक रही और उसने स्थानीय पुलिस से दंगे से जुड़ी फाइलों के अलावा वीडियो फुटेज मांगे हैं, जो उनको उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सीबीआई की टीम फिर रोहतक आकर मामले की जांच करेगी।