पीजीआई में मृतक का शव ले जाते परिजन व पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
इस हमले का आरोप सुमित उर्फ प्लोटरा गैंग पर लगा था। पुलिस ने जेल में बंद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें किलोई निवासी भगत सिंह उर्फ भगता, मोखरा के सोहित उर्फ रैंचो, मोखरा खास के विक्रांत और झज्जर के छारा गांव के अरुण उर्फ भोलू शामिल थे।
शहर में पुलिस-अर्धसैनिक बल तैनात फिर भी हुई वारदात
सोनीपत रोड पर बलियाना मोड़ के नजदीक शराब ठेके पर देर रात वारदात हुई। यहां से आईएमटी थाना 300 मीटर दूरी पर है। वहीं, विधानसभा चुनाव के चलते शहर में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल भी तैनात है। इससे साफ है कि वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार युवकों को पुलिस का किसी तरह खौफ नहीं था।
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट।
- फोटो : संवाद
राहुल बाबा के इंस्टाग्राम पर देर रात दूसरी पोस्ट वायरल
रोहतक के बलियाना मोड़ स्थित शराब ठेके के पास हुई गैंगवार के बाद राहुल बाबा के इंस्टाग्राम पर देर रात दूसरी पोस्ट और डाली गई है। इस पोस्ट में लिखा है- जो भी आज हुआ है, उसकी पूरी जिम्मेवारी आजाद गैंग लेती है। जय भवानी। पोस्ट में #राहुल बाबा #काला जठेड़ी, प्रवीन दादा #अनिल छिप्पी, कुनाल जून हैजटैग दिए गए हैं। साथ ही लिखा है कि जो भी इस लड़ाई में आवैगा, अपणा आगा-पाछा देख आइयो।
राहुल बाबा ने इंस्टाग्राम पर एक ऑडियो भी जारी किया
गैंगवार की घटना के बाद देर रात राहुल बाबा ने इंस्टाग्राम पर एक ऑडियो भी जारी किया है। इसमें ऑडियो की शुरुआत में कहा कि मैं बोलूं राहुल बाबा। कहा कि टकराओगे तो पीजीआई में पड़े मिलेंगे। करवा दिया उनका काम। नीशू का नाम लेते हुए कहा कि जो ज्यादा बोलै था, पीजीआई म्ह जाकै संभाल लिए। जिस म्ह भी दम है, जो भी लड़ाई म्ह कूदेगा, अपणे घर म्ह ताला लगाकै कूदियो। जो इनकी गाडी म्ह बैठ्या मिलैगा, उनको भी मारूंगा। एक भैंसवालिया या सोच रहा कि अमेरिका भाग गया तो बच ज्यागा, तन्नै उडै भी मरवाऊंगा। हालांकि अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।