हरियाणा के रोहतक में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने पुराने सीआईए स्टाफ कार्यालय के नजदीक बाबरा मोहल्ले में 20 वर्षीय मंथन पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई ले जाया गया। देर रात तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी।
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि बाबरा मोहल्ला स्थित सीआईए स्टाफ कार्यालय के नजदीक रहने वाले युवक मंथन पर किसी ने जानलेवा हमला किया है। उसके शरीर पर कई जगह तेजधार हथियार के वार के निशान हैं।
खुद थाना प्रभारी पीजीआई पहुंचे, लेकिन घायल युवक मंथन बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस उसके परिजनों से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानने का प्रयास कर रही थी। वारदात पुरानी रंजिश के चलते बताई जा रही है। हालांकि बयान दर्ज न होने के कारण हमले के कारणों का पता नहीं लग सका।