फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: बाबरा मोहल्ले में सीआईए स्टाफ कार्यालय के नजदीक युवक पर जानलेवा हमला

Sat, 01 Jul 2023 01:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। लहूलुहान हालत में पीजीआई में दाखिल किया गया है। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रात एक बजे तक बयान दर्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन
beaten student - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने पुराने सीआईए स्टाफ कार्यालय के नजदीक बाबरा मोहल्ले में 20 वर्षीय मंथन पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई ले जाया गया। देर रात तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। 

विज्ञापन


पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि बाबरा मोहल्ला स्थित सीआईए स्टाफ कार्यालय के नजदीक रहने वाले युवक मंथन पर किसी ने जानलेवा हमला किया है। उसके शरीर पर कई जगह तेजधार हथियार के वार के निशान हैं।

खुद थाना प्रभारी पीजीआई पहुंचे, लेकिन घायल युवक मंथन बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस उसके परिजनों से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानने का प्रयास कर रही थी। वारदात पुरानी रंजिश के चलते बताई जा रही है। हालांकि बयान दर्ज न होने के कारण हमले के कारणों का पता नहीं लग सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें