फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: कनाडा से पुराना दोस्त बनकर 38 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, बिहार के मोतिहारी से किया काबू

Sat, 14 Oct 2023 12:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

बिहार के मोतिहारी से आरोपी अखलेश को काबू किया गया है। अदालत में पेश कर पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। विदेशी नंबर से ठगी की वारदात दिसंबर 2022 में हुई थी।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा से पुराना दोस्त बनकर रोहतक के शक्तिनगर के दर्शन लाल से 38 लाख से ज्यादा की ठगी के मामले में पुलिस ने अखलेश निवासी गांल रघुनाथ पुर, मोतिहारी जिला चंपारण, बिहार को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर शुक्रवार को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। गिरोह के दो सदस्यों को पहले काबू किया जा चुका है।

विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शक्ति नगर निवासी दर्शन लाल ने बताया कि उसके धनिष्ठ मित्र राजेन्द्र बत्रा कनाडा में रहते हैं। 13 दिसम्बर 2022 को एक इंटरनेशनल नंबर से दर्शन लाल को व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह राजेन्द्र बत्रा बोल रहा है। दर्शनलाल कान से कम सुनाई देने के कारण आवाज को सही ढंग से पहचान नहीं सका।

युवक ने दर्शनलाल को बताया कि उसने किसी कारण से टैक्स नहीं दिया, जिसका नोटिस आया हुआ है। दर्शनलाल ने अपने मित्र के पास कॉल कर पूछना चाहा, लेकिन अपने दोस्त राजेन्द्र से बात नहीं हो पाई। युवक ने फिर दर्शनलाल को फोन कर बताया कि कनाडा सरकार ने उसके सभी खातों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन


उसे इंडिया से मदद लेनी होगी, जिसके लिए उसने एक राहुल के नाम के एजेंट से बात की हुई है। वह भारत के खाते में पैसे जमा कर उसके पास भेज देगा। दर्शनलाल ने अपना मित्र राजेन्द्र बत्रा समझ कर बताए गए खातों में 38 लाख 35 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी अखलेश को बिहार से गिरफ्तार किया। उसे राहदारी रिमांड पर लेकर पुलिस रोहतक पहुंंची। अब अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। ठगी की राशि आरोपी अखलेश के खाते में आई थी। इसके लिए उसने 10 प्रतिशत हिस्सा लिया था। दो आरोपियों को पुलिस पहले काबू कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें