सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित को धमकी देकर पहले 25 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद फिर कॉल करके 71 हजार रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर करा लिए।
हरियाणा के रोहतक में एमडीयू कर्मी को वीडियो कॉल करके एक महिला ने अश्लील वीडियो बनाई, इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने वायरल करने की धमकी देकर 96 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 16 अक्तूबर को रात करीब सवा 10 बजे उसके पास अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। पांच से सात मिनट की वीडियो कॉल में दूसरी तरफ एक महिला आपत्तिजनक अवस्था में थी। महिला उससे गूगल पे से पैसे मांगने लगी।
धमकी दी अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। उसने कॉल काट दी। अगले दिन 17 अक्तूबर को उसके पास अन्य नंबरों से कॉल आई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 25 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद फिर कॉल करके 71 हजार रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर लिए।