फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: राम रहीम दोबारा पहुंचेगा सलाखों के पीछे, 25 को खत्म होगी पैरोल

Mon, 21 Nov 2022 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

15 अक्तूबर 40 को दिन की पैरोल मिली थी। पैरोल की अवधि यूपी के बागपत स्थित आश्रम में काट रहा है। अब पुलिस की टीम दोबारा उसे बागपत से लेकर आएगी।
विज्ञापन
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साध्वी यौन शोषण केस में सजा काट रहे राम रहीम की पैरोल अवधि 25 नवंबर को खत्म हो जाएगी। अवधि खत्म होते ही दोबारा डेरा प्रमुख सुनारिया जेल की सलाखों के पीछे होगा। ऐसे में जेल प्रशासन ने दोबारा से जेल की सुरक्षा कड़ी कर दी है। फिलहाल राम रहीम यूपी के बागपत स्थित आश्रम में 40 दिन की पैरोल की अवधि काट रहा है। 

विज्ञापन


अगस्त 2017 में पंचकूला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने दो साध्वी यौन प्रकरण में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी। तभी से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। 15 अक्तूबर को प्रदेश सरकार ने उसे 40 दिन की पैरोल दी थी। रोहतक पुलिस की एक टीम उसे पैरोल अवधि व्यतीत करने के लिए यूपी के बागपत छोड़कर आई थी। अब पुलिस की टीम दोबारा उसे बागपत से लेकर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें