कालेज डायरेक्टर की शिकायत पर करीब 15 छात्र-छात्राओं पर केस दर्ज मामले की जांच को कमेटी गठित,
- फोटो : amar ujala
जेआर किसान होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के चेयरमैन डॉ. सुरेश नांदल ने कालेज के विद्यार्थियों की मांग पर प्राचार्य डॉ. आरपी सक्सेना को पद से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन करते हुए कालेज के वरिष्ठ चिकित्सक एचएन शर्मा को कार्यकारी प्राचार्य बनाया गया है। वहीं, सिटी थाना एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि प्राचार्य को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि मेडिकल कालेज के डायरेक्टर हरविंदर की शिकायत पर सिटी थाने में मारपीट एवं तोड़फोड़ के आरोप में 15 छात्र-छात्राओं पर नामजद केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा अन्य पर भी मामला दर्ज किया गया है।
कालेज के चेयरमैन डॉ. सुरेश नांदल ने कहा कि बृहस्पतिवार को कालेज मेें जो कुछ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। विद्यार्थियों की ओर से एक दिन पहले प्रबंधन समिति को दी गई शिकायत पर जांच चल रही थी, लेकिन विद्यार्थियों ने धैर्य नहीं रखा। उन्होंने कालेज में तोड़फोड़ की, जोकि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कालेज के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। वे पढ़ाई पर ध्यान दें और कालेज का माहौल सौहार्दपूर्ण बनाए रखें। प्रबंधन समिति कालेज के विद्यार्थियों के साथ है।