रोहतक के सुनारिया कलां के युवक को पिस्तौल सहित सोशल मीडिया पर फोटो डालना महंगा पड़ गया। भनक पाकर पुलिस ने न केवल फोटो कब्जे में लिए, बल्कि आरोपी जयदीप उर्फ कालिया के खिलाफ आर्म्ज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि सुनारिया कलां निवासी जयदीप उर्फ कालिया के पास कोई आर्म्ज लाइसेंस नहीं है। इसके बावजूद दहशत फैलाने के लिए उसने सोशल मीडिया पर हथियारों सहित फोटो डाल रखा है। पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की, पता चला कि आरोपी गांव का जयदीप उर्फ कालिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्ज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। इससे पहले भी सुनारिया कलां गांव के अलावा भैंसरू में अवैध हथियार लेकर खींचा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
हिसार गई साली वापस नहीं लौटी, परेशान जीजा पहुंचा पुलिस थाने
रोहतक। सांपला हिसार गई एक महिला वापस नहीं लौटी। उसके परेशान जीजा ने थाने में पहुंचकर साली को ढूंढने की मांग की। इस संबंध में सांपला थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक कबूलपुर निवासी प्रवीन ने दी शिकायत में बताया कि वह वार्ड नंबर नौ में किराये पर रहता है। 19 अगस्त के उसकी साली उर्मिला उर्फ माली उम्र 35 साल अपनी 13 साल की बेटी को लेकर सांपला आई थी। जबकि उसकी दूसरी 15 साल की बेटी पहले से उसके पास सांपला रहती है। 24 अगस्त को उर्मिला हिसार वकील से मिलने गई थी।
बोल रही थी कि वह हिसार से अपनी ससुराल जाऊंगी। उसकी साली ससुराल नहीं गई। फोन पर बताया कि वह अग्रोहा हिसार में किराये पर कमरा लेकर रह रही है। वह एक सितंबर को साली से मिलने अग्रोहा गया, लेकिन वह नहीं मिली। वह हिसार के अग्रोहा से लौट आया। उसे नहीं पता कि उसकी साली कहां है। वह सांपला से गई थी, उसकी तलाश की जाए।