फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak:ऑनलाइन गेम की लत ने बीकॉम छात्र को बनाया हथियारों का डिलीवरी बॉय, विदेशी हैंडलर के इशारे पर करता था काम

Fri, 19 Jun 2026 02:58 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

पूछताछ में आरोपी कृत ने पुलिस को बताया कि उसने ऑनलाइन गेम खेलने की आदत है। इसमें वह काफी पैसा हार गया विदेश में बैठे हैंडलर ने कहा कि उसका सारा कर्ज वह उतार देगा। उसे केवल बताई गई जगह से हथियार उठाकर दूसरी जगह रखकर आना है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महम सीआईए पुलिस ने बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र जनता कॉलोनी निवासी कृत (20) को गिरफ्तार किया है। सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मां का बेटा कृत विदेश में बैठे हैंडलर के इशारे पर हथियार उठाकर एक स्थान से दूसरी जगह रख देता। डेढ़ माह में 20 से ज्यादा हथियार डिलीवर कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से मेड इन चाइना रिवाल्वर सहित दो हथियारों व आठ कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि महम सीआईए को सूचना मिली कि जनता कॉलोनी निवासी कृत हथियार सप्लाई का काम करता है। फिलहाल झज्जर रोड परद कन्हेली फ्लाईओवर के पास मौजूद है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पीठू बैग सहित काबू किया। तलाशी के दौरान बैग से पिस्तौल व 8 कारतूस बरामद किए। एक पिस्तौल मेड इन चाइना व दूसरी मेड इन कंट्री है। 

विज्ञापन


ऑनलाइन गेम की लत से चढ़ा कर्ज, विदेशी हैंडलर ने दिया कर्ज उतारने का भरोसा
पूछताछ में आरोपी कृत ने पुलिस को बताया कि उसने ऑनलाइन गेम खेलने की आदत है। इसमें वह काफी पैसा हार गया विदेश में बैठे हैंडलर ने कहा कि उसका सारा कर्ज वह उतार देगा। उसे केवल बताई गई जगह से हथियार उठाकर दूसरी जगह रखकर आना है। उसे केवल उससे बात करनी है और किसी से नहीं। कभी मिलना तक नहीं है। आरोपी पिछले डेढ़ माह में 20 के करीब हथियार डिलीवर कर चुका था। अबकी बार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। 

मां बोली, उसे नहीं बता बेटा अपराध की दुनिया में शामिल
पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो चौंकाने वाले खुलासे से हैरान हो गई। उसके माता-पिता से पूछताछ की। सरकारी विभाग में नौकरी कर रही मां ने बताया कि उनका बेटा बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ता है। नहीं पता था कि वह हथियार भी सप्लाई करता है। 
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। पिछले साल जून माह तक 66 केस आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर 76 हथियार व 106 कारतूस बरामद किए गए थे। अब 2026 में जब तक 68 एफआईआर दर्ज कर 125 हथियार व 154 कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस उन लोगों पर भी कड़ी निगाह रख रही है तो आरोपियों की जमानत लेते हैं। जमानती तो आरोपियों के साथ गिरोह में शामिल तो नहीं हैं। -गौरव राजपुरोहित, एसपी रोहतक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें