फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: धामड़ के डेरा मदली शाला में बाबा काला पूर्णपुरी की हत्या, कस्सी से गर्दन व चेरहे पर किए वार

Sun, 29 May 2022 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

डेरे के सीसीटीवी कैमरे भी टूटे मिले। रात 12 से एक बजे के बीच में वारदात बताई गई। बाबा काला पूर्णपुरी रोहतक में गोकर्ण रोड का रहने वाला है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस, मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के धामड़ गांव स्थित डेरा मदली शाला में शनिवार की रात साधु काला पूर्णपुरी (55) की किसी ने कस्सी से गर्दन व चेहरा काटकर हत्या कर दी। रविवार सुबह डेरे के अंदर फर्श पर उनका शव मिला, जहां चारों तरफ खून फैला हुआ था। हमलावर डेरे में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनकी बहन व डेरे के अनुयायियों को सौंप दिया। इंदिरा कॉलोनी स्थित गंगापुरी डेरे में साधु की समाधि बनाई गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक धामड़ गांव निवासी राजेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि गांव से जसिया रोड पर डेरा मदलीशाला है, जहां के जोहड़ के किनारे पर लगे पौधों की देखरेख करने जाता रहता है। डेरे पर पिछले दो माह से बाबा काला पूर्णपुरी रह रहे थे, जो रोहतक में गोकर्ण रोड निवासी बताया गया है। रविवार सुबह उसे सूचना मिली कि डेरे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए हैं, जो गेट के नजदीक पड़े हैं।

साथ ही डेरे का गेट बंद है और बाबा भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। वह डेरे पर पहुंचा, उस समय तक जसिया निवासी सागर व रोहताश भी आ गए। तीनों ने मिलकर डेरे का गेट खोला, लेकिन अंदर की तरफ ताला लगा था। अनहोनी की आशंका के चलते मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाने से एसआई परमजीत मौके पर पहुंचे। गांव के चौकीदार आनन्द को बुलाया गया, जिसके पास डेरे की एक चाबी रहती थी।
विज्ञापन


उसने आकर गेट खोला। अंदर फर्श पर बाबा काला पूर्णपुरी का शव पड़ा था। गर्दन व ठोढ़ी पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे। साथ ही गले में चादर लपेटी हुई थी। फर्श पर खून बह रहा था। जांच करने पर कमरे के बाहर बरामदे में खून से सनी कस्सी मिली। लगा रहा था किसी ने रात को 12 व एक बजे के बीच में बाबा की कस्सी से काटकर हत्या की है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

मूलरूप से गोहाना के रहने वाले थे पूर्णपुरी, आठ साल पहले बने साधु
पुलिस को जांच में पता चला कि 55 वर्षीय बाबा पूर्णपुरी मूलरूप से गोहाना के रहने वाले थे। उनका बड़ा भाई पानीपत में रहता है, जबकि तीन बहनों में दो बहन रोहतक में ही रहती हैं। बाबा पूर्णपूरी ने शादी नहीं की और 9 साल पहले साधु बन गए। वह लंबे समय तक रोहतक में गोकर्ण रोड पर किराए का कमरा लेकर रहे। दो माह पहले धामड़ गांव में डेरा मदलीशाला पर जाकर रहने लगे। 

इंदिरा कॉलोनी के गंगापुरी डेरे में बनेगी समाधि
जांच अधिकारी ने बताया कि बाबा काला पूर्णपुरी की हत्या की सूचना पाकर उनकी दोनों बहनें, भाई व इंदिरा कॉलोनी स्थित डेरा गंगापुरी से साधु डेड हाउस पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनकी बहनों को सौंप दिया, जहां से शव गंगापुरी डेरे पर ले जाया गया। वहीं पर उनकी समाधि बनाई जा रही है। 
 

धामड़ के डेरा मदलीशाला के अंदर बाबा कर्णपुरी का शव मिला था, जिसकी कस्सी से काटकर हत्या की गई है। डेरे में लगे दोनों सीसीटीवी कैमरे टूटे मिले हैं। वारदात किसने व क्यों अंजाम दी, इसकी जांच कर रहे हैं। साइबर सेल की मदद से डीवीआर की जांच करवाई जाएगी। अभी अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।  - एसआई परमजीत, सदर थाना 


डेरे पर आने वाले युवकों का डाटा एकत्रित कर रही पुलिस
बाबा काला पूर्णपुरी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस डेरे पर आने वाले लोगों का डाटा एकत्रित कर रही है। क्योंकि वारदात के पीछे किसी जानकार का हाथ लग रहा है, जिसे पता था कि डेरे में कैमरे भी लगे हैं। फंसने के डर से कैमरे तोड़े गए प्रतीत हो रहे हैं। साथ ही पुलिस गांव में चल रही चर्चाओं पर भी नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें