फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तमंत्री की कोठी फूंक छिपा था मध्य प्रदेश में, एसआईटी ने दबोचा

Sun, 22 May 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
जाट हिंसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी फूंककर मध्यप्रदेश में छिपे एमडीयू के छात्र को एसआईटी ने दबोच लिया है। आरोपी वारदात के बाद से पुलिस को चकमा देक र दोस्त के पास रुका था। पुलिस ने मामले में पकड़े गए आरोपी सोनीपत के निजामपुर गांव निवासी जगपाल को कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही एसआईटी के इंचार्ज डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा ने बताया कि पुलिस को आरोपी की पिछले काफी समय से तलाश थी। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ रहा था। आरोपी कोठी में आगजनी के मामले में शामिल रहा है। पुलिस को मौके से उसकी सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। हिंसा के समय वह वित्तमंत्री की कोठी के बाहर अन्य उपद्रवियों के साथ घूमता नजर आ रहा है।

इसी फुटेज के आधार पर जब पुुलिस ने आरोपी जगपाल की तलाश की तो उसकी लोकेशन एमपी में मिली। इसके बाद पुलिस ने वहीं से उसे धर दबोचा। जगपाल एमडीयू में एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र रहा है। पुलिस आरोपी जगपाल को सीसीटीवी फु टेज दिखाकर अन्य उपद्रवियों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें