फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमटी में दिनदहाड़े साइट इंचार्ज पर पिस्तौल तान मांगी 20 लाख की रंगदारी

Sat, 24 Dec 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
गन शॉट - फोटो : file photo
विज्ञापन
व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले अभी थमे नहीं थे, अब आईएमटी में साइट इंचार्ज से रंगदारी मांगी गई है। बदमाशों ने दिनदहाड़े साइट इंचार्ज पर पिस्तौल तानकर 20 लाख रुपये मांगे हैं। इसके साथ धमकी दी है कि यदि पैसे नहीं दिए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस संबंध में पीड़ित विवेक जैन की शिकायत पर सांपला थाने में एक नामजद सहित चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


 पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से मध्यप्रदेश के जिला अशोक नगर स्थित पिपली निवासी विवेक जैन ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में साइट इंचार्ज है। यह कंपनी दिल्ली रोड स्थित आईएमटी में है। कंपनी की अधिकतर साइट का काम उनके पास ही रहता है। विवेक का आरोप है कि कुछ लोग काफी समय से उनके काम में अड़चन डाल रहे थे। पहले तो विवेक ने उनकी हरकतों को अनदेखा कर दिया। लेकिन कुछ समय पहले खेड़ीसाध निवासी अमित सिंधु साइट इंचार्ज विवेक से मिला। आरोप है कि अमित ने विवेक से साइट के सारे रुपये मांगे।

जब विवेक ने कारण पूछा तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी। आरोपियों के दबाव बनाने के बावजूद विवेक ने उनक ी कोई भी बात मानने से इन्कार कर दिया। आरोपी है कि 22 दिसंबर को अमित अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर विवेक की कंपनी में पहुंचा। उसने विवेक की कनपटी पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी और बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन


आरोपियों के जाने के बाद विवेक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने विवेक की शिकायत पर आरोपी अमित सहित चार अन्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट, रंगदारी, जान से मारने की धमकी के अलावा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में आईएमटी चौकी इंचार्ज एएसआई सुखबीर ने बताया कि विवेक की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें