फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: 6000 रुपये दे दो, दो-तीन हजार SHO की तरफ सरका दूंगा... रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस ने धरा

Wed, 13 Sep 2023 12:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

जांच में केस हल्का करने के नाम पर हवलदार पर छह हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक की फतेहपुरी कॉलोनी स्थित चर्च में हुई मारपीट के केस को जांच में हल्का (धारा कम) करने के नाम पर पुरानी सब्जी मंडी थाने के हवलदार ने महिला से छह हजार की रिश्वत मांगी। विजिलेंस को दी शिकायत में तेज कॉलोनी निवासी प्रिया ने बताया कि दो साल से वह फतेहपुरी कॉलोनी स्थित चर्च में जाती है।

विज्ञापन


3 सितंबर को पाड़ा मोहल्ला निवासी नीरज, तेज कॉलोनी निवासी राजेश, एकता कॉलोनी निवासी रोहित व अन्य चर्च में प्रार्थना कर रहे थे, तभी सुरेंद्र नाम का युवक व अन्य लोग आए और बिना किसी बात के हंगामा करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उक्त व्यक्तियों ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में शिकायत दे दी।

हवलदार प्रवीण कुमार चर्च में आया। नीरज, रोहित व राजेश को अपने साथ थाने में ले गया। हवलदार ने कहा कि वह इस केस को कमजोर कर देगा। इससे फायदा मिलेगा। उसे छह हजार रिश्वत चाहिए। चार सितंबर को रिश्वत की बात उसने रिकॉर्ड कर ली।
विज्ञापन


इसके साथ विजिलेंस को रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में सौंप दी। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 की धारा सात के तहत मामला दर्ज कर आरोपी हवलदार प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।

मारपीट के मामले में आरोपी हवलदार प्रवीण पर रिश्वत मांगने का आरोप है। केस दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अब अदालत की अनुमति से आरोपी हवलदार व शिकायतकर्ता महिला की बातचीत के सैंपल लिए जाएंगे। -इंस्पेक्टर मनोज वर्मा, विजिलेंस रोहतक

विजिलेंस की ओर से पुरानी सब्जी मंडी थाने के हवलदार को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार करने की सूचना मिली है। केस से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच करवाई जाएगी। भ्रष्टाचार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। -हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक

फतेहपुरी कॉलोनी में चर्च है, जहां बीमार लोगों के ठीक होने के लिए प्रार्थना की जाती है। कुछ लोग जानबूझ कर परेशान कर रहे हैं। उल्टा हमारे खिलाफ शिकायत दे दी। जांच करने वाले हवलदार ने केस हल्का करने के नाम पर रिश्वत मांगी, इसलिए विजिलेंस को शिकायत देनी पड़ी। -प्रवीण सिंह, प्रेजिडेंट, अपोस्टल प्रवीण सिंह मनिस्टरी चर्च

विज्ञापन

पीड़िता की ओर से दी गई ऑडियो रिकार्डिंग का ब्योरा
महिला - प्रवीण जी
हवलदार - हवलदार साइड में आ जाओ।
महिला-किस समय पेश करोगे
हवलदार -10-15 मिनट में, बहुत काम हो जाते हैं।
महिला - आपने बताया नहीं।
हवलदार - क्या बताऊं।
महिला - फाइनल
हवलदार - फाइनल बता दिया था आपको
महिला - क्या
हवलदार - जो बने, दे दो। शिकायत होगी, मुझे पता है। 99 प्रतिशत मैंने रिस्पेक्ट करने में कमी छोड़ी हो, बड़े भाई की तरह रखा है।
महिला- नहीं कोई कमी नहीं छोड़ी
हवलदार - जो आपको अच्छा लगे, वो कर दीजिए
महिला - जो तू कहेगा
हवलदार - छह हजार रुपये दे दो, दो-तीन हजार एसएचओ की तरफ सरका दूंगा, वह तो पर्चा करने की कह रहा था। 323, 506 का। मैंने कहा, नहीं सिंपल मामला है।
महिला - एसएचओ को भी देना पड़ता है।
हवलदार - सारे बंटते हैं। गरीब आदमी हूं।
महिला - छह हजार में हो जाएगा।
हवलदार - हां, हो जाएगा, जल्दी करवाओ, तुरंत चाहिए।
महिला -तुरंत मिलेंगे।
हवलदार -कुछ तो कर दीजिए।
महिला - आधा घंटा दीजिए
हवलदार - मेरे साथ गाड़ी में चल पड़ो।
महिला - विश्वास करो मिल जाएंगे।
हवलदार - डिले वाला काम होगा।
महिला - आधा घंटा दे दीजिए।
हवलदार - मुझे एजमेंट करनी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें