फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: घर से 15 लाख की नकदी-जेवर ले गई बेटी, मिला पत्र, लिखा- मैं बहुत दुखी हूं, अपनी मर्जी से जा रही हूं

Sun, 11 Jun 2023 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

घर पर पत्र मिला है जिसमें लिखा है कि मैं बहुत दुखी हूं, अपनी मर्जी से जा रही हूं। वहीं पुलिस को दी शिकायम में पिता बोले कि किसी के बहकावे में आकर पैसे व नकदी ले गई बेटी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के अर्बन एस्टेट थाना एरिया से एक युवती घर से 15 लाख की नकदी व जेवर निकाल कर ले गई। साथ ही घर पर एक पत्र छोड़कर गई है, जिसमें लिखा कि वह बहुत दुखी है। अपनी मर्जी से जा रही है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि छह जून को उसकी 20 साल की बेटी लापता हो गई थी, जो अब तक घर नहीं लौटी। वह रिश्तेदारियों व करीब लोगों के पास तलाश कर चुका है। अब 11 जून को घर पर उसने बेटी की पुस्तक देखी, जिसमें एक पत्र मिला।

बेटी ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से जा रही है, क्योंकि बहुत दुखी हूं। उसने अलमारी देखी तो प्लाॅट बेचकर रखे 15 लाख रुपये और बेटी की मां के जेवरात भी नहीं मिले। साथ ही बेटी अपने मूल शैक्षणिक कागजात भी ले गई है। उसे शक है कि उसने ऐसा कार्य किसी के बहकावे में आकर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें