फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने पर बाप ने बेटी को थाने में ही पीटा

Wed, 25 Nov 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह कर अपने फौजी पति के साथ जा रही एक लड़की को उसके पिता ने रेलवे स्टेशन पर ही पकड़ लिया। गुस्साए पिता ने लड़की को मौके पर पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए लड़की जीआरपी थाने की ओर भागी तो पिता ने थाने में भी उसकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन


 बाद में रेलवे पुलिस ने किसी तरह बीचबचाव कर लड़की को छुड़ाया। पुलिसकर्मियों ने लड़की के पिता को काबू तो कर लिया, लेकिन बाद में लड़की ने ही किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। लड़की के लिखकर देने पर सभी को जाने दिया गया।

रोहतक की रहने वाली एक लड़की ने दस दिन पहले ही पानीपत जिले के मनाना गांव निवासी फौजी संग प्रेम विवाह किया था। फौजी के परिजन दोनों की शादी के लिए राजी थे, लेकिन लड़की के परिवार वाले शादी के खिलाफ। लड़की ने कई बार अपने परिवार वालों को इसके लिए कहा, लेकिन वे हर बार मना कर देते। इस कारण ही लड़की ने दस दिन पहले प्रेम विवाह कर लिया और शादी को रजिस्टर्ड करा दिया।
विज्ञापन


शादी करने के बाद भी फौजी ने लड़की के घर पर इस बारे में बताया, लेकिन परिजन उसे भेजने को तैयार नहीं हुए। जोड़ा मंगलवार को पंजाब जाने के लिए रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वहां लड़की के पिता भी पहुंच गए और भीड़ के बीच ही लड़की को पीटना शुरू कर दिया। लड़की शोर मचाती हुई पास ही जीआरपी थाने में पहुंच गई, लेकिन उसके पिता ने वहां पहुंचकर भी उसको पीट दिया।

 मारपीट में लड़की के हाथ में चोट भी आई। शोर सुनकर दौड़कर आये पुलिस कर्मियों ने सभी को पकड़ लिया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद लड़की से मामला दर्ज कराने के लिए कहा तो पीड़ित ने इससे इंकार कर दिया। जीआरपी एसओ सुखबीर सिंह का कहना है कि लड़की ने किसी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया था और वह केस भी दर्ज नहीं कराना चाहती थी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें