फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तमंत्री का घर आंदोलनकारियों ने नहीं, सियासी षड्यंत्र में जलाया गया

Fri, 08 Apr 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
वित्तमंत्री का जला घर देखने पहुंचे सांसद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रोहतक। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान के साथ 4 सांसद बृहस्पतिवार को वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के जले हुए घर को देखने पहुंचे। सभी ने घर को हर जगह से देखा और इसे पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराकर कड़ी सजा दिलाने की बात कही। घर जलाने की वीडियो क्लिप देखकर मंत्री व सांसदों की आंखें भी भर आई।
विज्ञापन

इससे पहल वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मंत्री संजीव बालियान, बागपत से सांसद डा. सत्यपाल सिंह, दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा, फतेहपुर सीकरी से सांसद बाबूलाल और सीकर से सांसद स्वामी सुमेधानंद को घर का दौरा करवाया। बालियान ने कहा कि वीडियो क्लिप में देखकर ऐसा लगता है कि घर में आग लगाने वाले आंदोलनकारी नहीं थे, बल्कि आपराधिक लोग थे। आग लगाने के बाद जिस तरह से वे मिठाई खा रहे थे, उसे देखकर साफ हो गया कि आगजनी के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र है। कहा, वित्तमंत्री के परिवार ने इतना कुछ होने के बावजूद संयम रखा और अपने घर के आसपास हिंसा नहीं होने दी। पूरे मामले से हाईकमान को अवगत कराया जाएगा और इसमें विस्तृत जांच कराई जानी चाहिए। सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि सिंधु भवन को हर कोई जानता है, क्योंकि यहां से जरूरतमंद कभी खाली हाथ नहीं लौटा।
त्रसेन आर्य का आर्य समाज में बड़ा योगदान रहा है। लेकिन इस परिवार के घर को जिस तरह से जलाया गया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा, सभी जानते हैं कि इस साजिश में किस पार्टी का कौन व्यक्ति शामिल है। उनको सरकार किसी भी हालत में छोड़ने वाली नहीं है। सांसद स्वामी सुमेधानंद ने कहा कि घर में आग लगाने की वीडियो क्लिप देखकर साफ लगता है कि यह एक बड़ा षड्यंत्र है। सांसद बाबूलाल ने कहा कि इस तरह का घिनौना कार्य करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें