फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: किलोई के किसान से मांगी पांच लाख की रंगदारी, गांव के ही चार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 20 Feb 2026 11:54 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

पीड़ित के बेटे ने बताया कि उसके पिता खेतीबाड़ी करते हैं। घर के बाहर बनी दुकान किराये पर दे रखी है। तीन दिन पहले फोन पर उसके पिता से पांच लाख की रंगदारी मांगी गई। डर के मारे किरायेदार को कहकर दुकान बंद करवा दी और अंदर वाले घर में चले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बाद अब गांव में भी रंगदारी को लेकर धमकियां मिलने लगी हैं। किलोई गांव के किसान को गांव के ही चार युवकों ने धमकी देकर पांच लाख की रंगदारी मांगी है। न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में किलोई गांव निवासी सतीश ने बताया कि गांव के युवक हनी, अमित उर्फ बाबर, शक्तिमान उर्फ रोहित व विक्की उर्फ गोन्डर ने पांच लाख की रंगदारी मांगी है। न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली के लिए धमकी देने की एफआईआर दर्ज की है। साथ ही सदर व अपराध जांच शाखा की टीम दबिश दे रही हैं। 

अड़ा दी बंदूक, बोले किसके कहने पर खोली दुकान
पीड़ित के बेटे ने बताया कि उसके पिता खेतीबाड़ी करते हैं। घर के बाहर बनी दुकान किराये पर दे रखी है। तीन दिन पहले फोन पर उसके पिता से पांच लाख की रंगदारी मांगी गई। डर के मारे किरायेदार को कहकर दुकान बंद करवा दी और अंदर वाले घर में चले गए। कल किरायेदार ने दुकान खोली तो आरोपी युवक आए और उसके पिता के सामने बंदूक तानकर बोले, किसके कहने पर दुकान खोली है। 
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार
गांव के युवकों ने धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे है। न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। उसने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है,लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। -सतीश, पीड़ित गांव किलोई।

फरवरी माह में रंगदारी की तीसरी वारदात
जिले में रंगदारी मांगने के लिए फरवरी माह में तीसरी वारदात है। दो फरवरी को व्यापारी नेता हेमंत बख्शी से रोहित गोदारा गैंग से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई। 10 फरवरी को महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू से चंडीगढ़ में रोहित गोदारा गैंग के नाम से ही पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई। इसकी रोहतक में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें