फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रेमी हत्याकांड: रोहतक में किराये पर रहता था शूटर रामजन खान उर्फ राज हुड्डा, एक साल पहले गया था चंडीगढ़

Mon, 21 Nov 2022 05:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक

सार

आरोपी एक साल पहले चंडीगढ़ चला गया था। वह मोटर मिस्त्री का काम करता था। पंजाब में वारदात के बाद मां भी कमरे पर ताला लगाकर लापता है। आरोपी झांसी के नजदीक मऊरानी का रहने वाला है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ शूटर राज हुड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फरीदकोट में डेरा प्रेमी प्रदीप की हत्या के आरोप में राजस्थान के जयपुर से एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार रामजन खान उर्फ राज हुड्डा झांसी के नजदीक मऊरानी का रहने वाला है। रोहतक के सिंहपुरा रोड स्थित सूर्या नगर में मां के साथ किराये पर रहता था। मां भी पंजाब में हुई वारदात के बाद कमरे को ताला लगाकर चली गई। आरोपी के खिलाफ रोहतक में कोई केस दर्ज नहीं है।
विज्ञापन


डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की पंजाब के फरीदकोट में 10 नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो बाइक पर सवार होकर आए पांच युवकों ने उसे गोलियां मारी थी। दिल्ली व पंजाब पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि वारदात में रोहतक के शूटर भी शामिल रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने रोहतक जिले के गांव बनियानी निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू सहित तीन को सबसे पहले काबू किया था, जिसमें बोहर गांव का एक नाबालिग भी शामिल था। जीतू ने 2009 में पिता की हत्या के बाद गांव छोड़ दिया था।
विज्ञापन


अब एक दिन पहले पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम ने राजस्थान के जयपुर में एनकाउंटर के बाद रामजन खान उर्फ राज हुड्डा को गिरफ्तार किया था, जो रोहतक का बताया जा रहा था। डेरा प्रेमी हत्याकांड में रोहतक का दूसरी बार नाम आने से पुलिस के कान खड़े हो गए। कल शाम से ही पुलिस आरोपी का ठिकाना तलाश कर रही थी।

पिता की हो चुकी है मौत, दो बहनें शादीशदा, रहती हैं झांसी में
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि 20 वर्षीय रामजन खान उर्फ राज हुड्डा पिता की मौत के बाद से रोहतक के सूर्य नगर, सिंहपुरा रोड, थाना शहर क्षेत्र में अपनी मां सकीना बानो के साथ किराये के मकान में रहता था। रामजन खान मोटर मिस्त्री का कार्य करता था। करीब 1 साल पहले चंड़ीगढ़ चला गया था। पता चला है कि उसकी मां सकीना बानो करीब एक सप्ताह पहले कमरे को ताला लगाकर लापता हो गई। जांच में यह भी पता चला है कि रमजान खान अविवाहित है। उसकी दो बहनें भी हैं जो शादीशुदा है। साथ ही झांसी में रहती हैं।

रामजन खान उर्फ राज हुड्डा मूलरूप से झांसी के नजदीक मऊरानी का रहने वाला है। रोहतक में सिंहपुरा रोड पर सूर्या नगर में किराये पर रहता था। एक साल पहले चंडीगढ़ चला गया था, जबकि उसकी मां यहीं रह रही थी। वह भी एक सप्ताह पहले चली गई। उसके खिलाफ रोहतक में केस दर्ज नहीं है। -उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें