फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोहों में धन बर्बाद कर रहे सीएम, मंत्री काट रहे भ्रष्टाचार की फसल : तंवर

Sun, 12 Feb 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नहीं चाहती कि प्रदेश में 36 बिरादरी का भाईचारा हो। अब जनता भाजपा की इन चालों में उलझने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री खट्टर रोजाना अलग-अलग समारोह करके प्रदेश का धन बर्बाद करने में लगे हैं। इनके मंत्री प्रदेश में भ्रष्टाचार की फसल काट रहे हैं। यह बात शनिवार को स्थानीय तिलियार पर्यटक केंद्र के सामने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कही।
विज्ञापन

डॉ. अशोक तंवर ने बताया कि कांग्रेस में बतौर प्रदेश अध्यक्ष उनका दूसरा कार्यकाल शुरू हो गया है। कांग्रेस में बतौर हरियाणा अध्यक्ष उनकी दूसरी पारी प्रदेश के लोगों के नाम रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर भाजपा की गलत नीतियों से जनता को अवगत करवाएं। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें