फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक में कार सवार ने दादरी निवासी युवती को मारी टक्कर, मौत, सिविल लाइन थाने में केस दर्ज

Tue, 27 Jun 2023 10:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

दादरी निवासी मीनू का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। दादरी निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी सबसे बड़ी लड़की मीनू रोहतक के मस्तनाथ नगर स्थित पीजी में रहती थी।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में जाट कॉलेज से आगे कृषि विज्ञान केंद्र के सामने पीछे से कार ने पीजी में लौट रही 20 साल की युवती को टक्कर मार दी। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पीजीआई में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में कार चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


दादरी निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी सबसे बड़ी लड़की मीनू रोहतक के मस्तनाथ नगर स्थित पीजी में रहती थी। सोमवार को पावर हाउस चौक पर निजी कार्य के चलते आई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह पैदल लौट रही थी, तभी जाट काॅलेज से आगे कृषि विज्ञान केंद्र के सामने पीछे से कार ने टक्कर मार दी।

टक्कर में वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें