फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में एनकाउंटर: कांग्रेस के पूर्व विधायक पर फायरिंग का आरोपी... भाऊ गैंग का इनामी शूटर गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2026 10:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

हरियाणा के रोहतक में पुलिस और भाऊ गैंग के शूटर के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गोली लगी है। 
विज्ञापन
रोहतक एसटीएफ की टीम और गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व विधायक पर फायरिंग का आरोपी भाऊ गैंग का शूटर अमन उर्फ काकू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एसटीएफ रोहतक की टीम के साथ सांपला बाइपास पर आरोपी बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में कुख्यात हिमांशु उर्फ भाऊ के गांव रिटौली का रहने वाला आरोपी अमन उर्फ काकू पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया है। आरोपी पर पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी गांव रिटौली निवासी सन्नी की हत्या की फिराक में था। इससे पहले की आरोपी अपनी प्लानिंग में सफल हो पाता पुलिस के साथ उसका सामना हो गया और गोली लगने से घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें