फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप प्रदेशाध्यक्ष जयहिंद समेत कई पर मुकदमा

Mon, 12 Sep 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
नवीन जयहिंद, आप - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
प्रदेश में सड़कों पर घूम रहे लावारिस गोवंश को नहीं पकड़वाने पर आप के नेताओं ने शनिवार को जमकर हंगामा किया था। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर हंगामा करने के लिए सेक्टर 14 की रोड जाम कर दी थी। इस पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में शनिवार को पदाधिकारी और कार्यकर्ता काफी संख्या में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर उन्हें सेक्टर-14 के प्रवेश मार्ग पर ही रोक दिया था। इसके बाद आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गोवंश की बेकद्री के विरोध में प्रदर्शन किया था। सेक्टर 14 की रोड को जाम भी कर दिया था। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ भी खींचतान हो गई थी। मामले में पुलिस ने आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद, पंकज बेनिवाल, सोनीपत के जिलाध्यक्ष अनिल, पानीपत के जिलाध्यक्ष सोम बालन, महिला विंग की अध्यक्ष कृष्णा राठी, झज्जर के जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह, कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष विशाल, जींद के जिलाध्यक्ष राजकुमार समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें